JNVPJAA logo
Announcement

मेंटरशिप के लिए वॉलंटियर्स की आवश्यकता 🌟

स्कॉलरशिप आवेदकों को गाइड करने के लिए 'मेंटर्स' (Mentors) की आवश्यकता है। जो भी साथी अपने अनुभव से इन बच्चों का भविष्य संवारने में रुचि रखते हैं और थोड़ा समय दे सकते हैं, कृपया आगे आएं।

— JNVPJAA Communications

Two colleagues discuss sticky notes on a wall
Photo by Vitaly Gariev on Unsplash

प्रिय साथियों,

स्कॉलरशिप फंड में आपके शानदार सहयोग के बाद, अब हमारे छोटे भाई-बहनों को सही मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है। हमें अपने स्कॉलरशिप आवेदकों को गाइड करने के लिए 'मेंटर्स' (Mentors) की आवश्यकता है।

जो भी साथी अपने अनुभव से इन बच्चों का भविष्य संवारने में रुचि रखते हैं और थोड़ा समय दे सकते हैं, कृपया आगे आएं।

📌 मेंटरशिप का स्वरूप कैसा होगा?

प्रत्येक मेंटर को मार्गदर्शन के लिए 3 से 4 छात्र सौंपे जाएंगे।

आपको एक बड़े भाई/बहन के रूप में उनसे जुड़ना है और उन्हें दिशा दिखानी है।

🎯 मेंटर्स को मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर काम करना होगा:

  • आत्मविश्वास (Confidence): परीक्षाओं को लेकर उनके अंदर का डर खत्म करना और उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाना।

  • दृढ़ विश्वास (Faith): उन्हें यह भरोसा दिलाना कि जब उनके स्कूल के सीनियर्स यहाँ तक पहुँच सकते हैं, तो वे भी हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

  • पढ़ाई का सही तरीका (How to Study): रटने के बजाय पढ़ाई करने के वैज्ञानिक और स्मार्ट तरीके (Scientific way of study) सिखाना।

  • रिवीजन (Revision): पढ़े हुए को लंबे समय तक याद रखने और रिवीजन करने की सही तकनीक बताना।

  • लक्ष्य निर्धारण (Goal Formulation): उनके करियर के लिए स्पष्ट और व्यवहारिक लक्ष्य तय करने में मदद करना।

  • वित्तीय प्रबंधन (Financial Needs for Study): पढ़ाई में आने वाले खर्चों का सही आकलन करना और उसका समाधान या मार्गदर्शन खोजना।

  • क्षमता को पहचानना (Understanding Potential): हर छात्र की वास्तविक क्षमता, ताकत और रुचियों को समझकर उन्हें सही दिशा देना।

  • व्यक्तिगत मार्गदर्शन (Case-to-case Mentorship): हर छात्र की पारिवारिक स्थिति और जरूरत अलग होती है, इसलिए उनकी व्यक्तिगत चुनौतियों के आधार पर उन्हें गाइड करना।

यह हमारे लिए समाज और अपने नवोदय को कुछ वापस देने (Giving Back) का एक बेहतरीन अवसर है। आपके थोड़े से समय और अनुभव से किसी बच्चे की पूरी जिंदगी बदल सकती है।

जो भी साथी मेंटर बनने के इच्छुक हैं, कृपया ग्रुप में अपना नाम बताएं या मुझे मैसेज करें ताकि हम छात्रों को असाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर सकें।

📝 जो भी साथी मेंटर बनने के इच्छुक हैं, कृपया नीचे दिए गए Google Form को भरें, ताकि हम छात्रों को मेंटर्स असाइन करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर सकें:

https://forms.gle/GsnBFbZKb7XWFmMh8

धन्यवाद! 🙏✨

जय नवोदय!


Share this news

Media enquiries

Journalists and partners can reach the association's communications team for statements, interviews and verified information.

JNVPJAA logo

Home